Site icon Grand Gumber News

दूसरे समाज में शादी पर बवाल डीएसपी मेखलेंद्र प्रताप सिंह के परिवार का ग्रामीणों ने किया बहिष्कार

बिलासपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। कोटा थाना क्षेत्र में सरगुजा संभाग में पदस्थ डीएसपी मेखलेंद्र प्रताप सिंह के परिवार का ग्रामीणों ने सामाजिक बहिष्कार कर दिया। आरोप है कि डीएसपी ने हाल ही में दूसरे समाज की युवती से विवाह किया, जिस पर नाराज होकर गांव के कुछ लोगों ने यह कदम उठाया।परिजनों का कहना है कि उन्हें गांव में लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है और सामाजिक तौर पर अलग-थलग कर दिया गया है। परेशान होकर उन्होंने पुलिस से मदद की गुहार लगाई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने वीरेंद्र कुमार सिंह, श्रवण सिंह, धर्मेंद्र पाल समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है।एएसपी ग्रामीण अर्चना झा ने बताया कि शादी को लेकर समाज में असहमति थी और कुछ लोगों ने बहिष्कार का नोटिस जारी किया था। जांच में आरोप सही पाए जाने पर संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Exit mobile version