Site icon Grand Gumber News

दृष्टिबाधित बच्चों को मोबाइल, कीबोर्ड और ओटीजी कनेक्टर का तोहफा ,, समावेशी शिक्षा योजना के तहत कलेक्टर ने बांटे सहायक उपकरण

जिले में समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देते हुए कलेक्टर एवं जिला मिशन संचालक अवनीश कुमार शरण ने तीन दृष्टिबाधित स्कूली बच्चों को मोबाइल फोन, कीबोर्ड और ओटीजी केबल प्रदान किए। ये सहायक उपकरण समग्र शिक्षा के अंतर्गत नि:शुल्क दिए गए, ताकि बच्चे डिजिटल माध्यम से अपनी पढ़ाई को और बेहतर तरीके से जारी रख सकें।लाभान्वित बच्चों में शुभम सूर्यवंशी पूर्व माध्यमिक शाला मंगला, अनुष्का पूर्व माध्यमिक शाला हरदीकला, विकासखंड बिल्हा और निशा मरावी प्राथमिक शाला खरगहनी, विकासखंड कोटा शामिल हैं। इन बच्चों और उनके रिसोर्स पर्सन को 24 से 26 अप्रैल तक रायपुर में विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसमें मोबाइल अनुप्रयोगों के माध्यम से पढ़ाई के तरीके सिखाए जाएंगे।इस अवसर पर कलेक्टर ने बच्चों से संवाद कर उनकी पढ़ाई और अनुभवों की जानकारी ली। साथ ही, शिक्षकों और स्पेशल एजुकेटरों को बच्चों के साथ संवेदनशीलता और समझदारी से कार्य करने की हिदायत दी गई। कार्यक्रम में जिला मिशन समन्वयक, सहायक कार्यक्रम समन्वयक, बीआरपी, स्पेशल एजुकेटर और पालक भी मौजूद रहे।

Exit mobile version