Site icon Grand Gumber News

देवरीखुर्द निवासी सनमुख नंद पटनायक के घर घुसकर की मारपीट और दी जान से मारने की धमकी।

14 मार्च की रात काम खत्म कर घर वापस लौटे ही थे कि क्षेत्र के ही विवेक पांडे और राधे निषाद सहित अन्य युवक उनके घर पहुंचे।

तोरवा पुलिस ने एक बुजुर्ग के घर मे घुसकर सामान तोड़फोड़ कर उसे जान से मारने के प्रयास के मामले में नामजद दो युवक सहित अन्य के खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज किया है।तोरवा थाना प्रभारी अंजना केरकेट्टा ने बताया कि गोवर्धन घी कम्पनी में काम करने वाले देवरीखुर्द निवासी सनमुख नंद पटनायक बीते 14 मार्च की रात काम खत्म कर घर वापस लौटे ही थे कि क्षेत्र के ही विवेक पांडे और राधे निषाद सहित अन्य युवक उनके घर पहुंचे।

गुंडागर्दी करते हुए इन लोगों ने उन्हें घर खाली करने की धमकी देने के साथ विवाद शुरू कर दिया। तभी विवेक पांडे और राधे निषाद ने बुजुर्ग को गन्दी गन्दी गाली बकते हुए उनके घर घुसकर उन्हें घर खाली करने की धमकी देते हुए उनके साथ मारपीट किया और उनके घर पर रखे एक्टिवा, गमले सहित अन्य सामानों में तोड़फोड़ भी की। इस घटना में नंद पटनायक बुरी तरह घायल हो गए और इस मामले की शिकायत करने थाना तोरवा पहुंचे। शिक़ायतकर्ता के शिकायत पर पुलिस ने मारपीट, घर मे घुसकर जान से मारने का प्रयास करने सहित अन्य गंभीर धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया है।

Exit mobile version