राजस्व विभाग की लापरवाही के चलते एक ही जमीन की कई बार रजिस्ट्री हो रही है, जिसके चलते मूल खरीददार परेशान हो रहे है ,ऐसा ही मामला देवरी खुर्द की सत बहनिया मंदिर के पास का आया है, यहां पर श्रीपति देवी पांडे के नाम पर 2700 स्क्वायर फीट जमीन की रजिस्ट्री 1987 में हुई थी जबकि जून 2024 में इस जमीन की दूसरी रजिस्ट्री कर ली गई है ,इसकी शिकायत श्रीपति देवी पांडे के पुत्र शिवाकांत पांडे ने राजस्व प्रशासन से की है।

इस शिकायत पर सोमवार को आर आईं और पटवारी सीमांकन करने मौके पर पहुंचे।आर आई ने बताया की मौके पर एक ही जमीन का दो लोगों के नाम रजिस्ट्री हुआ है। इसका मामला अब न्यायालय के सुपुर्द किया जाएगा जहां से आगे की कार्यवाही होगी।




