Site icon Grand Gumber News

देवरी खुर्द में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत, जांच जारी

देवरी खुर्द में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत मिली है। कुछ लोग इसके पीछे स्थानीय पार्षद की भूमिका बता रहे थे जिस सरकारी जमीन पर पार्षद द्वारा कब्जे की बात सामने आई थी उस पर मोहल्ले वासियों का कहना है कि पार्षद का इस मामले से कोई लेना देना नहीं है जबकि पार्षद को तो इसकी कोई जानकारी भी नहीं है। बता दें कि स्थानीय चन्द्र शेखर आजाद नगर वार्ड क्रमांक 42 के लोग लगातार इस पर कब्जे की शिकायतें कर रहे थे। वार्ड वासियों और सतबहिनिया दाई मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी के हस्ताक्षेप करने के बाद अब नगर निगम और राजस्व अमले ने कार्यवाही आगे बढ़ाई है जबकि मामले की शिकायत पिछले 1 साल से लगातार की जा रही है।

राजस्व विभाग ने कार्यवाही के लिए पार्षद लक्ष्मी यादव समेत मंदिर समिति के सदस्य , स्थानीय नागरिक और नगर निगम को नोटिस जारी कर स्थल निरीक्षण में उपस्थित रहने का समय दिया था , जांच के बाद अब तक इसमें कोई ठोस आधार नहीं मिला है इस पर पार्षद और वार्ड वासियों का कहना है कि किसी दूसरे व्यक्ति ने यहां पर बाउंड्री वाल बना लिया है। जबकि एक मकान अनीता के नाम से बना है उसका कहना है कि अजीत जोगी के शासन काल के समय यह जमीन उन्हें पूरे दस्तावेज के साथ दिए गए हैं।

Exit mobile version