Site icon Grand Gumber News

देवरी खुर्द में हथियार लेकर धमकाने पर FIR दर्ज, CCTV फुटेज से हुई पहचान

थाना तोरवा पुलिस ने देवरी खुर्द में मामूली विवाद पर घर के सामने हथियार लेकर डराने धमकाने के मामले में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्ता ने तोरवा पुलिस को पूरे घटनाक्रम का बाकायदा सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध कराया और आरोपियों के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराया है।

थाना तोरवा पहुंचे शिकायतकर्ता राजेन्द्र मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि देवरीखुर्द निवासी भूपेश कुमार उनके पड़ोसी है।केवल गाड़ी को किनारे करने के नाम पर ना केवल उसने विवाद किया बल्कि मंगलवार की देर रात कार से अपने साथी के साथ उसके घर के बाहर टंगिया चाकू सहित अन्य हथियार के साथ पहुंचा और गाली गलौच देते हुए जान से मार देने की धमकी देने लगा।

मामले में गंभीरता दिखाते हुए तत्काल तोरवा पुलिस ने भी आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है फिलहाल पुलिस आरोपी की खोजबीन कर रही है।

Exit mobile version