Site icon Grand Gumber News

देवरी पिकनिक स्पॉट हादसा: हसदेव में बही युवती की लाश बरामद 25 किमी दूर मिला स्वर्ण रेखा ठाकुर का शव, परिवार में मातम

जांजगीर-चांपा जिले के देवरी पिकनिक स्पॉट हादसे में लापता युवती स्वर्णरेखा ठाकुर का शव मंगलवार सुबह पीथमपुर गांव के पास नदी किनारे मिला। SDRF टीम के मुताबिक, शव तेज बहाव में बहकर करीब 25 किलोमीटर दूर पहुंच गया था।शनिवार को बिलासपुर में रहकर PSC की तैयारी कर रहे पांच दोस्त देवरी पिकनिक स्पॉट घूमने पहुंचे थे। नहाने के दौरान सभी हसदेव नदी के तेज बहाव में बह गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से दो को बचा लिया गया, जबकि अंकुर कुशवाहा, आशीष भोई और स्वर्णरेखा ठाकुर की मौत हो गई थी।इस दर्दनाक हादसे ने इलाके में शोक की लहर दौड़ा दी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे नदियों में नहाते समय सावधानी बरतें और बारिश के मौसम में तेज बहाव वाले स्थलों से दूरी बनाए रखें।

Exit mobile version