32.7 C
Bilāspur
Wednesday, April 1, 2026
spot_img

देवी देवताओं पर अपमानजनक टिप्पणी करने वाले दो हुए गिरफ्तार, जांजगीर चांपा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आगे की जांच जारी

जांजगीर–चांपा में धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने और हिंदू देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले दो आरोपियों को अकलतरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है।मामला थाना अकलतरा क्षेत्र के तरौद, वार्ड क्रमांक 20 का है।जहां 28 दिसंबर को दो व्यक्तियों द्वारा स्थानीय लोगों पर हिंदू धर्म छोड़कर ईसाई धर्म अपनाने का दबाव बनाया जा रहा था। साथ ही आरोपियों द्वारा हिंदू देवी-देवताओं के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणियाँ की गईं, जिससे समाज की धार्मिक भावनाएँ आहत हुईं।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपराध के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की।इस मामले में आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 299 एवं छत्तीसगढ़ धर्म स्वतंत्रता अधिनियम 1968 की धारा 03 के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।जब दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों द्वारा जुर्म स्वीकार करने और पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles