Site icon Grand Gumber News

देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी पर बिलासपुर में कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन करते हुए राज्यपाल के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन।

भिलाई विधायक की गिरफ्तारी को लेकर लगातार प्रदेश में विभिन्न स्तरों पर कांग्रेस के द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है, व्यवस्था पर आविश्वास जताते हुए एन एस यूआई के गिने-चुने छात्रों ने नेहरू चौक पर धरना प्रदर्शन किया, जिससे घंटो यातायात बाधित रहा। पुलिस द्वारा उनसे बात करने का प्रयास किया गया लेकिन संघ के कार्यकर्ताओं ने उनके निर्देश को दरकिनार करते हुए चौक के बीचो-बीच प्रदर्शन कर दिया, यहां से गुजरने वाले लोगों ने भी कहा कि इन्हें किनारे प्रदर्शन करना चाहिए ताकि राहगीरों को किसी प्रकार की समस्या ना हो।

गौरतलब है कि रायपुर में जहां प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा भिलाई विधायक की गिरफ्तारी को लेकर भाजपा पर आरोप प्रत्यारोप किया गया तो वहीं अब कांग्रेस की युवा विंग भी इस मामले में कूद गई है, जिसके फल स्वरुप शुक्रवार को जिला एनएसयूआई के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने नेहरू चौक पर विरोध प्रदर्शन करते हुए राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

Exit mobile version