Site icon Grand Gumber News

देवेंद्र यादव ने बिलासपुर लोकसभा सीट से नाम ऐलान होने के बाद पहली बार आए बिलासपुर, मां महामाया से आशीर्वाद लेकर किया चुनाव प्रचार प्रारंभ।

कांग्रेस ने प्रत्याशी घोषणा करने में काफी देर कर दी। प्रत्याशी के नाम के ऐलान के बाद दुर्ग विधायक और बिलासपुर लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव बिलासपुर पहुंचे। बिलासपुर पहुंचने पर सबसे पहले वे मां महामाया से आशीर्वाद लेने अपने समर्थकों और कांग्रेस पदाधिकारियो के साथ रतनपुर पहुंचे, जहां उन्होंने पूजा अर्चना कर चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत की। रतनपुर पहुंचने पर देवेंद्र यादव का महामाया चौक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।

Exit mobile version