26.9 C
Bilāspur
Monday, March 30, 2026
spot_img

देशी कट्टा दिखाकर पेट्रोल पंप में लूट करने वाले अंतरजिला गिरोह का भंडाफोड़ बिलासपुर पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार, हथियार व नगदी बरामद

देशी कट्टा दिखाकर पेट्रोल पंपों में लूट की वारदात को अंजाम देने वाले अंतरजिला गिरोह पर बिलासपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के नेतृत्व में ए.सी.सी.यू. बिलासपुर सायबर सेल एवं थाना रतनपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लूट में प्रयुक्त हथियार, चोरी की मोटरसाइकिल और नगदी बरामद की है।पुलिस के अनुसार 11 जनवरी को ग्राम जाली स्थित बी.बी. पेट्रोल पंप में रात्रि लगभग 11 बजे पल्सर मोटरसाइकिल से आए तीन युवकों ने पेट्रोल भरवाने के बाद हथियार दिखाकर करीब 15 हजार रुपये लूट लिए थे।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर घटना स्थल एवं आसपास के 200 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और तकनीकी व स्थानीय सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई।पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने रतनपुर पेट्रोल पंप लूट के अलावा चैतमा जिला कोरबा के पेट्रोल पंप तथा पाली क्षेत्र में एक प्रॉपर्टी डीलर से लूट की घटनाओं में संलिप्तता स्वीकार की है।आरोपियों के कब्जे से दो मोटरसाइकिल, एक देशी कट्टा व कारतूस, एक धारदार चाकू, 2500 रुपये नगद और तीन मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं।

मुख्य आरोपी पूर्व में मोटरसाइकिल चोरी के मामले में जेल जा चुका है।मामले में थाना रतनपुर एवं थाना पाली, जिला कोरबा में दर्ज प्रकरणों के तहत विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है। इस सफल कार्रवाई में शामिल पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा सराहना करते हुए नगद पुरस्कार की घोषणा की गई है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles