37.7 C
Bilāspur
Tuesday, April 7, 2026
spot_img

देश की ऊर्जा और औद्योगिक आपूर्ति श्रृंखला में अग्रणी भूमिका निभा रहा है दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ,दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने मात्र 144 दिनों में किया अब तक की सबसे तेज 100 मिलियन टन माल लदान…

बिलासपुर- दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने माल लदान के क्षेत्र में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। रेलवे ने 144 दिनों में 100 मिलियन टन माल लदान कर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने अब तक की सबसे तेज़ “सेंचुरी” बनाई है । वर्ष 2021-22 में यह आँकड़ा 188 दिनों में, वर्ष 2022-23 में 175 दिनों में, वर्ष 2023-24 में 164 दिनों में तथा गत वित्तीय वर्ष 2024-25 में 151 दिनों में पूरा हुआ था । वहीं इस वर्ष केवल 144 दिनों में यह उपलब्धि अर्जित की गई है।यह उपलब्धि देश की ऊर्जा जरूरतों, कोयला आधारित पावर प्लांट्स, इस्पात उद्योगों तथा विभिन्न कारखानों को सतत और निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करते हुए हासिल की गई है । इस अवधि में पिछले वर्ष की तुलना में 4.57 मिलियन टन की वृद्धि दर्ज की गई है ।वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान आज दिनांक 22 अगस्त तक दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, भारतीय रेलवे में दूसरे सबसे अधिक प्रारंभिक माल लदान के साथ कुल माल लदान में 15.83% का योगदान दे रहा है दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत रेल मंडलों के प्रदर्शन में, बिलासपुर मंडल ने 4.58%, नागपुर मंडल ने 19.23% और रायपुर मंडल ने 0.24% की वृद्धि दर्ज की है । विशेष रूप से, बिलासपुर मंडल ने चालू वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 74.25 मिलियन टन प्रारंभिक माल लदान कर भारतीय रेलवे के सभी डिवीजनों में प्रथम स्थान प्राप्त किया है ।माल लदान की इस उपलब्धि के साथ ही, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने गत 28 जुलाई 2025 को मात्र 119 दिनों में ₹10,000 करोड़ का प्रारंभिक माल भाड़ा राजस्व अर्जित किया था, जो कि पिछले वर्ष की तुलना में 7 दिन पहले हासिल हुआ ।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles