28.6 C
Bilāspur
Thursday, April 2, 2026
spot_img

देश में रामराज की स्थापना, भगवान के 10 अवतारों में राम सर्वश्रेष्ठ- आचार्य दिनेश

देश में रामराज की स्थापना, भगवान के 10 अवतारों में राम सर्वश्रेष्ठ- आचार्य दिनेश

बिलासपुर। अखिल भारतीय धर्म समाज समिति छत्तीसगढ़ के प्रमुख आचार्य दिनेश चंद्र महाराज एवं स्वामी सर्वेश्वरानंद महाराज अयोध्या से रामलाल के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के बाद आज शहर पहुंचे यहां पर उनका भाव स्वागत किया गया पीतांबरा पीठ मंदिर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए अखिल भारतीय संत समाज धर्म समिति के छत्तीसगढ़ प्रमुख आचार्य दिनेश चंद्र पांडे ने कहा है कि भगवान के 10 अवतारों में भगवान राम प्रमुख हैं । और आज देश में रामराज की स्थापना हो गई है देश में खुशी एवं उल्लास का माहौल है । अयोध्या में 22 जनवरी को लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे ।त्रअब राम राज्य में कोई भेदभाव नहीं होगा। अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में देश देश के जाने-माने नेता अभिनेता एवं संत समाज के लोग एक साथ ही विराजमान थे ।त्रअयोध्या में रामलाल का प्राण प्रतिष्ठा एक सौभाग्य का विषय है पूरे देश में भक्ति में का माहौल था। अयोध्या में राम लाल के मंदिर में पूजा करने का सौभाग्य दिनेश चंद्र महाराज को मिला। आचार्य दिनेश चंद्र के साथ ही स्वामी सर्वेश्वरानंद भी शहर पहुंचे दोनों संतों ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि रामराज अब तभी सफल होगा जब सभी के मन में भगवान राम का भाव जागे। तथा सभी समाज के लोग अयोध्या में 22 जनवरी को उपस्थित थे । भगवान राम के जन्म स्थान पर इतना बड़ा आयोजन देश के लिए खुशी की बात जिसमें देश के बड़े साधु संत प्रधानमंत्री समेत जाने-माने बड़ी हस्तियां शामिल हुई । आचार्य दिनेश चंद्र पांडे 1990 में कर सेवक के रूप में अयोध्या गए थे और आजरामलला के प्राण प्रतिष्ठा में भी उन्हें शामिल होने का अवसर मिला । उन्होंने बताया कि जिस समय भगवान राम विराज रहे थे सभी की आंखों में आंसू था और खुशी के पाल हम सबके जीवन में आए। 500 साल बाद कितना बड़ा शुभ दिन आया।

दिनेश चंद्र महाराज का स्वागत

राम लला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के बाद शहर पहुंचे आचार्य दिनेश चंद्र महाराज का काली मंदिर तिफरा से लेकर पीतांबरा पीठ मंदिर सरकंडा तक भव्य स्वागत किया गया। उनके साथ स्वामी सर्वेश्वरा नद महाराज भी अयोध्या से वापस आए। काली मंदिर तिफरा एवं पीतांबरा पीठ में श्रद्धालुओं ने उनकी आरती उतारी। काली मंदिर तिफरा में जय वंदे मातरम संगठन परिवार की ओर से पुष्प वर्षा कर आचार्य दिनेश चंद्र महाराज एवं स्वामी सर्वेश्वरानंद का फूल माला से स्वागत किया गया एवं शहर में बाइक रैली निकालकर आज जय श्री राम के नारों से उद्घोषक किया। आचार्य दिनेश चंद्र महाराज का स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से जय वंदे मातरम संगठन बिलासपुर जिले के दीपक खंडेलवाल, हर्षवर्धन अग्रवाल ,दीपक सोनी, किशोर पंजवानी ,अध्यक्ष राजू सलूजा,, प्रदेश संयोजक राजेंद्र सिंह, दीपक सोनी, डॉ विनोद तिवारी अनिल यादव, आकाश यादव, गोपाल कश्यप ,किशोर पंजवानी ,दुष्यंत सिंह देवेंद्र मिश्रा हर्षवर्धन अग्रवाल पुष्पेंद्र सिंह सोहन गुप्ता, तरुण सरोज , अभिषेक यादव ,संदीप यादव,मुकेश वर्मा, उमेश साहू, योगेन्द्र ठाकुर, प्रदीप पासी,जयप्रकाश राजपूत, भुनेशवर यादव, गौरव दुबे, सहित बड़ी संख्या में श्रद्धा श्रद्धालु उपस्थित थे। आचार्य दिनेश चंद्र महाराज बार मस्ती सब बिलारी बिलासपुर के सहारे वो मंगल कामना चाहिए। आज शहर में जगह-जगह आचार्य दिनेश चंद्र महाराज का एवं स्वामी सर्वेश्वर आनंद का फूल माला से जोरदार स्वागत किया गया आरती तिलक कर आरती उतारी गई। दीपक खंडेलवाल नीतू माना एयरपोर्ट में पहुंचकर फूलमाला से स्वागत किया तिवारी

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles