Site icon Grand Gumber News

देश में लागू तीन नए कानून की जानकारी प्रसार के लिए रतनपुर थाना में आयोजित किए जागरूकता कार्यक्रम अभियान।

1 जुलाई 2024 को भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 और भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 लागू हो गया। इस नए कानून को लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से जागरूकता अभियान के तहत सभी थानों में जागरूकता कार्यक्रम रखा गया उसी कड़ी में थाना रतनपुर के प्रांगण में सुबह 10:30 बजे तहसीलदार रतनपुर और जनप्रतिनिधियों के साथ मीडिया कर्मियों एवं आम जनमानस की मौजूदगी में जागरूकता कार्यक्रम संपन्न हुआ।

नए कानून क्रियान्वयन की जानकारी थाना प्रभारी रजनीश सिंह ने कार्यक्रम में दी और कार्यक्रम में सभी वक्ताओं ने नए कानून पर प्रकाश डाला और लोगों को इस कानून के क्रियान्वयन के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम के उपरांत थाना परिसर में आए हुए जनप्रतिनिधि एवं अधिकारियों के द्वारा वृक्षारोपण किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से रतनपुर तहसीलदार आकाश गुप्ता, थाना प्रभारी रजनीश सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष घनश्याम रात्रे उपाध्यक्ष कन्हैया यादव, लव कुश कश्यप एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Exit mobile version