Site icon Grand Gumber News

दो भाइयों से लूटपाट के चार आरोपी गिरफ्तार, नकदी और मोबाइल बरामद

बहन के घर से लौट रहे दो भाइयों के साथ मारपीट और लूटपाट के आरोपी पकड़े गए हैं। चकरभाटा क्षेत्र में लूटपाट और मारपीट करने वाले चार बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कड़ार चकरभाठा निवासी मंतराम निषाद अपने भाई फणीश्वर निषाद के साथ रविवार को अपने मोटरसाइकिल से अपनी बहन के घर गुड़ाघाट दगौरी गए थे। जब वे रात को वापस लौट रहे थे तो सेवार तालाब के पास रात करीब 10:30 बजे कमोद यादव ने स्कूटी से उनका पीछा किया। दुर्भाग्य से मंतराम की मोटरसाइकिल रास्ते में बंद हो गई। तब तक कमोद उनके करीब पहुंच गया और बेवजह विवाद करते हुए उनकी मोटरसाइकिल से चाबी निकाल लिया। इसी दौरान बदमाश कमोद यादव ने अपने और साथियों को बुला लिया। जिन लोगों ने गाली गलौज और मारपीट करते हुए ₹5000, मोबाइल आदि लूट लिए । इन लोगों ने दोनों भाइयों की पिटाई के साथ उनके मोटरसाइकिल को भी पत्थर से तोड़ दिया। जब दोनों भाई कमोद यादव के घर मोबाइल और ₹5000 मांगने गए तो पैसे और मोबाइल लौटाने की जगह उनकी फिर से पिटाई कर दी गई। इसकी शिकायत चकरभाठा थाने में की गई जिसके बाद पुलिस ने सेंवार निवासी कमोद यादव, हिमेश उर्फ लाला वर्मा ,आयुष, सुरेंद्र रजक को गिरफ्तार किया है , जिनके पास से लूटा हुआ ₹5000, मोबाइल जप्त किया गया है।

Exit mobile version