
बम्हनीडीह थाना क्षेत्र में सतबहिनिया मंदिर के पास एक विवाद के दौरान आरोपी जागेश्वर दास महंत ने दो युवकों पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी को पकड़कर उसके पास से चाकू और मोटरसाइकिल बरामद की।पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय के निर्देश पर की गई कार्रवाई में आरोपी ने पूछताछ में अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उसके खिलाफ BNS के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।




