Site icon Grand Gumber News

दो युवकों पर बंदरों का हमला, सिम्स में इलाज जारी।

थाना कोनी अंतर्गत बेलमुंडी ग्राम के रहने वाले रविवार की दोपहर तुर्का डीह होते हुए अपने घर जा रहे थे। उसी समय रास्ते मे हो रहे बन्दर की लड़ाई की चपेट में आने से बाइक सवार दोनों युवक सड़क हादसे का शिकार हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सिम्स लाया गया। घायलों के परिजन ने बताया कि तुर्का डीह पुल के पास बंदरों का झुंड आपस मे लड़ रहा था जिन्हें कुत्ते दौड़ा रहे थे। वहीं से होकर बृजेश और रामेश्वर गुजर रहे थे कि दोनों पर बंदरों ने हमला कर दिया। जिन्हें घायल होने पर इलाज के लिए सिम्स लाया गया है।

Exit mobile version