Site icon Grand Gumber News

दो सांडों की लड़ाई बनी हादसे की वजह बीच सड़क अफरा-तफरी, बाइक सवार बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल

तखतपुर क्षेत्र में एक अजीब लेकिन गंभीर हादसा सामने आया, जब बीच सड़क दो सांडों की लड़ाई एक बुजुर्ग बाइक सवार के लिए जानलेवा साबित होते-होते रह गई। धौरापाली मार्ग पर आपस में लड़ रहे सांड अचानक सड़क से गुजर रही बाइक पर चढ़ गए, जिससे बुजुर्ग सड़क पर गिर पड़े और बुरी तरह घायल हो गए।घायल की पहचान बेलपान ठाकुरकांपा निवासी 75 वर्षीय बसंतलाल ध्रुव के रूप में हुई है। उनके पुत्र मिथुन लाल ध्रुव ने बताया कि उनके पिता गुरुवार सुबह बाइक से धौरापाली निमंत्रण देने गए थे। लौटते समय रास्ते में दो सांड लड़ते हुए उनकी बाइक से टकरा गए और ऊपर चढ़ गए, जिससे उनका संतुलन बिगड़ा और वे गिर पड़े। हादसे में उनके पैर में गंभीर फ्रैक्चर हो गया।घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल बुजुर्ग को तत्काल सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। इस घटना के बाद क्षेत्र में आवारा पशुओं की समस्या और सड़क सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ऐसे हादसों को रोकने ठोस कदम उठाने की मांग की है।

Exit mobile version