Site icon Grand Gumber News

धनतेरस पर सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत मस्तूरी तिराहा के पास मिला शव, पुलिस कर रही पहचान की तलाश

मस्तूरी थाना क्षेत्र में धनतेरस के दिन एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें बाइक सवार युवक की मौत हो गई। शनिवार शाम नेशनल हाईवे 49 पर मस्तूरी तिराहा के पास युवक का शव खेत में मिला, जबकि पास में ही उसकी बाइक क्षतिग्रस्त हालत में पड़ी थी। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा के बाद शव को मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।पुलिस का अनुमान है कि अज्ञात वाहन की टक्कर से हादसा हुआ है। मृतक की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। मस्तूरी पुलिस ने आसपास के थाना क्षेत्रों में सूचना भेजी है और बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर से भी जानकारी जुटा रही है। परिजनों के मिलने के बाद ही युवक की पहचान और घटना का पूरा कारण स्पष्ट हो पाएगा।

Exit mobile version