
बिलासपुर जिले के मल्हार नगर पंचायत कार्यालय से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में अध्यक्ष धनेश्वरी केवट और उनके पति धनेश्वर केवट द्वारा मुख्य नगर पालिका अधिकारी से अभद्रता और धमकी देते हुए देखा जा सकता है।यह घटना 17 सितंबर दोपहर करीब 1:50 बजे की बताई जा रही है, जब दोनों कार्यालय में घुसकर गाली-गलौच करने लगे। आरोप है कि उन्होंने शासकीय कार्य में बाधा डालते हुए जान से मारने की धमकी तक दी।जानकारी के अनुसार, यह कोई पहली घटना नहीं है। पूर्व में भी अध्यक्ष और उनके पति पर दबाव बनाने व पैसों की मांग के आरोप लग चुके हैं। इस बार पूरा मामला वीडियो साक्ष्य के रूप में सामने आया है।पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। मामले के गंभीर स्वरूप को देखते हुए प्रशासनिक स्तर पर भी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।
