Site icon Grand Gumber News

धमतरी में दिल दहला देने वाली वारदात,रायपुर के तीन युवकों की चाकू मारकर हत्या, आधा दर्जन हिरासत में…

छग :- राजधानी रायपुर के तीन युवकों की धमतरी जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र में चाकू मारकर हत्या कर दी गई। बीती रात मथुरा मोड़ के पास विवाद के बाद हुई इस वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया। मृतकों की पहचान नितिन टांडी, सुरेश टांडी और आलोक सिंह के रूप में हुई है, जो रायपुर के सेजबहार और संतोषी नगर इलाके के रहने वाले थे।जानकारी के मुताबिक, तीनों युवक मथुरा मोड़ स्थित अन्नपूर्णा ढाबा में खाना खाने पहुंचे थे। कार से लौटते समय वहां मौजूद कुछ युवकों से किसी बात पर कहासुनी हो गई। मामूली विवाद देखते ही देखते इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई और परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर कार्रवाई शुरू की और आधा दर्जन संदिग्धों को हिरासत में लिया है। पूछताछ के दौरान विवाद के पीछे की वजह और अन्य आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक जांच में वारदात को आपसी विवाद का नतीजा माना जा रहा है। हालांकि, सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा।

Exit mobile version