Site icon Grand Gumber News

धमतरी शहर में घुसा हाथी, मची अफरातफरी वन विभाग ने पूरी रात चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

धमतरी से चौंकाने वाली खबर है। शहर की घनी आबादी वाले इलाके में एक जंगली हाथी के घुसने से अफरातफरी मच गई। शाम होते ही दतैंल हाथी गलियों में घूमने लगा, जिससे लोग घरों में दुबक गए। बताया जा रहा है कि जंगलों की कटाई और वन क्षेत्रों के घटने से हाथी अपने दल से बिछड़ गया था और अंधेरे में भटकते हुए शहर में पहुंच गया।स्थिति की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने तेज सर्चलाइट और पटाखों की मदद से घंटों मशक्कत कर हाथी को शहर से बाहर खदेड़ा। राहत की बात यह रही कि इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई।हाथी के अचानक आबादी क्षेत्र में पहुंचने से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। लोग पूरी रात जागते रहे और वन विभाग ने नागरिकों से अपील की कि अफवाहों पर ध्यान न दें और सतर्क रहें, क्योंकि आसपास के जंगलों में हाथियों की आवाजाही लगातार बढ़ रही है।

Exit mobile version