Site icon Grand Gumber News

धरमलाल कौशिक द्वारा विधानसभा बिल्हा अंतर्गत ग्राम चकरभाठा बोदरी के विवाह भवन में आयोजित किया गया होली मिलन समारोह।

बिलासपुर लोकसभा प्रत्याशी तोखन साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र स्वन्नी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण एवं आमजन उपस्थित हुए।

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने हर्ष और उल्लास के महापर्व होली के अवसर पर विधानसभा बिल्हा अंतर्गत ग्राम चकरभाठा बोदरी के विवाह भवन में आयोजित होली मिलन समारोह में शामिल होकर क्षेत्रवासियों के साथ मिलकर होली मनाया। साथ ही समारोह में गीत संगीत का भी आनंद लिया गया। मौके पर भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासियों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी।

इस मौके पर धरमलाल कौशिक ने समारोह में उपस्थित होकर होली के दोहे फाग गीतों का आंदन लिया और क्षेत्रवासियों को होली की बधाई दी। उन्होंने कहा कि हमारे देश और दुनिया के किसी भी कोने में बसे सारे हिन्दुस्तानी होली का त्यौहार मनाते हैं। यह पर्व प्रेम और समरसता का प्रतीक है। अच्छाइयों को आत्मसात करते हुए समाज और देश की तरक्की में हम योगदान करें, इसकी प्रेरणा होली से लेनी चाहिए। इस अवसर पर बिलासपुर लोकसभा प्रत्याशी तोखन साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र स्वन्नी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण एवं आमजन उपस्थित हुए।

Exit mobile version