Site icon Grand Gumber News

धरमलाल कौशिक ने तिफरा बस स्टैंड पर चलाया स्वच्छता अभियान

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने बिल्हा विधानसभा अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय बस स्टैंड तिफरा में कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर स्वछता अभियान चलाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर शुरू हुए स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत स्वच्छता अभियान चलाकर बस स्टैंड एव आसपास के क्षेत्रों की सफाई की गई, साथ ही सफाई करने वाली स्वच्छता दीदियों को सम्मानित किया। कौशिक ने अपने हाथों में झाड़ू लेकर अंतर्राष्ट्रीय बस स्टैंड की सफाई की। इस अवसर पर कौशिक ने सभी नगरवासियों से आग्रह किया कि, वे इस स्वच्छता अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाएं।

इस अभियान का उद्देश्य केवल सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक स्वस्थ और विकसित समाज की ओर बढ़ने का मार्ग भी प्रशस्त करता है। कौशिक ने सभी को स्वच्छता के प्रति सजग रहने, समय देने तथा श्रमदान कर स्वच्छता के संकल्प को चरितार्थ करने स्वच्छता ही सेवा हेतु शपथ दिलाई। विधायक कौशिक ने कहा कि साफ-सफाई एक अच्छी आदत है, स्वच्छ पर्यावरण और आदर्श जीवन शैली के लिये हर एक को यह आदत बनानी चाहिये।

Exit mobile version