Site icon Grand Gumber News

धरमलाल कौशिक ने बिलासपुर ट्रेन हादसे पर जताया शोक मुंगेली मेला छोड़ घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे, कहा हादसा हृदयविदारक

बिलासपुर में पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी की टक्कर से हुए भीषण हादसे पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा कि यह घटना अत्यंत ही हृदयविदारक है और ईश्वर से सभी यात्रियों के सकुशल होने की प्रार्थना की।धरमलाल कौशिक मुंगेली राज्योत्सव मेला छोड़ केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू और पूर्व विधायक कृष्णमूर्ति बांधी के साथ बिलासपुर के अलग अलग अस्पतालों में भर्ती घायलों से मिलने पहुंचे।

वहां उन्होंने घायलों से मुलाकात कर चिकित्सकों को बेहतर इलाज के निर्देश दिए।उन्होंने बताया कि घायलों में बिल्हा क्षेत्र के दो नागरिक शामिल हैं। रेलवे ने मृतकों के परिजनों को 10 लाख, गंभीर घायलों को ₹5 लाख और सामान्य घायलों को 1 लाख की सहायता देने की घोषणा की है।कौशिक ने कहा कि इस कठिन समय में पूरा प्रशासन और हम सभी पीड़ित परिवारों के साथ हैं। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति और परिजनों को शक्ति की कामना की।

Exit mobile version