Site icon Grand Gumber News

धर्मांतरण का आरोप, प्रार्थना सभा में बवाल,बिलासपुर में शिक्षिका के घर हुई सभा पर हिंदू संगठनों का हंगामा, पुलिस जांच में जुटी

सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत गीतांजलि सिटी फेस-2 में धर्मांतरण के आरोपों को लेकर बवाल मच गया। रविवार को गली नंबर 7 स्थित शिक्षिका अरुंधति साहू के घर पर मसीही समाज की विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की गई थी। आयोजन की भनक लगते ही हिंदू संगठन मौके पर पहुंच गए और सभा का विरोध शुरू कर दिया।हिंदू संगठनों का आरोप है कि प्रार्थना सभा की आड़ में लंबे समय से धर्मांतरण किया जा रहा था। संगठन के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर नारेबाजी की और मसीही समाज के लोगों से तीखी बहस हुई। इसी दौरान पुलिस को भी सूचना दी गई, जिसके बाद सरकंडा थाना प्रभारी टीम के साथ पहुंचे और सभा को रोका गया। पुलिस को मौके पर 25 से 30 लोग प्रार्थना सभा में शामिल मिले। पूछताछ में यह आयोजन मसीही समाज का बताया गया, लेकिन स्थानीय रहवासियों का दावा है कि अरुंधति साहू के घर पहले भी इस तरह की गतिविधियां होती रही हैं। अरुंधति आत्मानंद स्कूल में शिक्षिका के रूप में कार्यरत हैं।हिंदू संगठनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस प्रकरण में सर्व हिंदू समाज के राजीव शर्मा, शिकायतकर्ता महिला, नीलेश पांडेय और थाना प्रभारी सरकंडा की ओर से बयान भी दर्ज किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि सभी पक्षों की जांच कर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version