Site icon Grand Gumber News

धर्मांतरण पर जिला प्रशासन का तगड़ा एक्शन, चला प्रार्थना भवन पर बुलडोजर ,बिना अनुमति सरकारी जमीन पर स्थापित किया गया था भवन…

बिलासपुर— बिलासपुर जिले में अवैध रूप से बने एक विवादित भवन पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, यह भवन सरकारी जमीन पर बिना अनुमति के बनाया गया था और इसे चर्च के रूप में उपयोग किया जा रहा था। हाल ही में यहां प्रार्थना सभा के बहाने धर्मांतरण की गतिविधियां संचालित होने का मामला सामने आया था। हिंदू संगठनों ने इस पर आपत्ति दर्ज कराते हुए जिला प्रशासन को शिकायत दी थी।शिकायत के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने आज मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच में भवन निर्माण को अवैध पाया गया। इसके बाद प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर अवैध रूप से बनाए गए इस चर्च को जमींदोज कर दिया। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था।स्थानीय लोगों का कहना है कि इस भवन में लंबे समय से प्रार्थना सभा के नाम पर गुपचुप तरीके से धर्मांतरण की गतिविधियां चल रही थीं। कई बार इस पर सवाल उठे, लेकिन प्रशासनिक स्तर पर अब जाकर निर्णायक कदम उठाया गया है।इस कार्रवाई के बाद हिंदू संगठनों ने प्रशासन और पुलिस की सराहना की है। उनका कहना है कि इस तरह के अवैध निर्माण और गतिविधियों पर अंकुश लगाना बेहद ज़रूरी है। वहीं प्रशासन ने भी साफ किया है कि सरकारी जमीन पर किसी भी तरह का अवैध कब्ज़ा या निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।इस कार्रवाई से इलाके में चर्चा का माहौल है और लोग इसे प्रशासन की सख्ती का बड़ा उदाहरण बता रहे हैं।

Exit mobile version