Site icon Grand Gumber News

धर्म स्वातंत्र्य समेत तीन विधेयक पारित, सीएम साय बोले – प्रदेश के लिए वरदान अवैध धर्मांतरण पर सख्ती, भर्ती प्रक्रिया होगी पारदर्शी और निष्पक्ष

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धर्म स्वातंत्र्य, छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल और लोक भर्ती परीक्षाओं में अनुचित साधनों की रोकथाम विधेयक 2026 के पारित होने को प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण बताया है। मुख्यमंत्री निवास में विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों ने उनसे मुलाकात कर इन विधेयकों के पारित होने पर आभार जताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि धर्म स्वातंत्र्य विधेयक से अवैध धर्मांतरण पर प्रभावी रोक लगेगी, वहीं कर्मचारी चयन मंडल और परीक्षा संबंधी विधेयक भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाएंगे। उन्होंने कहा कि इन कानूनों से युवाओं को बेहतर अवसर मिलेंगे और प्रदेश में व्यवस्था मजबूत होगी।

Exit mobile version