Site icon Grand Gumber News

धान की खड़ी फसल में लगी आग फसल जलकर हुआ खाक फसल पक के हो चुकी थी तैयार,किसानों को हुआ नुकसान

शक्ति जिला के जैजैपुर विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत सलनी की है जहां 11 kv तार के शार्ट सर्किट हो जाने से तार टूट कर धान के फसल लगे खेत में गिर जाने से खेत में आग लग गया जिससे किसानों के हजारो का खड़ी फसल जल गया कृषक बुद्धेश्वर सिंह चंद्रा का कहना है की मेरा धान का फसल पक कर तैयार हो गया है और कटवाने लायक हो गया है अचानक 11 k v तार में शार्ट सर्किट हो जाने के कारण मेरे खेत के खड़ी फसल में आग लग गया। आग लगने की खबर मिलते ही बड़े ही मशक्कत से आग को बुझाया गया।वही इसकी तत्काल सूचना बिजली विभाग को दी गई। धान की फसल जल जाने से किसान को हजारो का नुकसान हुआ है ।वही किसान ने बताया कि अगले वर्ष भी इसी प्रकार की घटना हुई थी जिससे बड़ी क्षति हुई थी इसी प्रकार के घटना बार-बार देखने को मिल रहा है ।जिसे लेकर बिजली विभाग को पहले भी सूचित किया गया था।लेकिन इस दिशा में कोई कार्यवाही नहीं की गई।ऐस में अब ग्रामीणों के द्वारा यहां से गुजरने वाली 11 k v तार को बदल कर अच्छी तरह से लगाने की मांग की जा रही है ताकि आने वाले समय में इस प्रकार के घटना न हो।

Exit mobile version