
बिलासपुर जिले में धान खरीदी की सुव्यवस्थित प्रक्रिया से किसान खुश नजर आ रहे हैं। सभी धान उपार्जन केंद्रों में किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, जिससे बिना किसी परेशानी के धान की खरीदी हो रही है। जांजी उपार्जन केंद्र में पहुंचे किसानों ने व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए बताया कि धान बिक्री की प्रक्रिया आसान और सुचारू है।दर्राभाठा के किसान रामप्रसाद बंजारे ने बताया कि उन्होंने मोबाइल से घर बैठे ऑनलाइन टोकन कटवाया और केंद्र में बिना अव्यवस्था के धान बेच पाए। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा किसानों के हित में किए गए निर्णयों से उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है। किसानों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार जताया।




