
जांजगीर चांम्पा धान खरीदी केंद्र कुटरा में इन दिनों किसान एग्री स्टेक के लिए भटकते नज़र आ रहे हैं। केंद्र में जिम्मेदार अधिकारी मौजूद नहीं होने से किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि वे कई घंटों से केंद्र के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन कोई अधिकारी पहुंच नहीं रहा। इसलिए किसानों में नाराज़गी बढ़ती जा रही है। किसान साफ कह रहे हैं कि जब धान बेचने का समय चल रहा है, तब अधिकारियों की लापरवाही उनके लिए आर्थिक नुकसान का कारण बन रही है।किसानों का कहना है कि यदि समय पर एग्री स्टेक जारी नहीं हुआ, तो वे धान खरीदी प्रक्रिया से वंचित रह जाएंगे, जबकि सरकार किसानों को सुविधा देने की बात करती है।केंद्र में अव्यवस्था और जिम्मेदार अधिकारियों की अनुपस्थिति ने किसानों को असमंजस की स्थिति में डाल दिया है। किसान अब जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं ताकि खरीदी प्रक्रिया सुचारू रूप से आगे बढ़ सके।




