Site icon Grand Gumber News

धान खरीदी केंद्र सेमरताल में किसान रामायण लाल ने 250 क्विंटल धान बेचा समर्थन मूल्य व पारदर्शी प्रक्रिया से किसानों में उत्साह, शासन की योजनाएं बनी सहारा

खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत धान खरीदी का कार्य जारी है। बिल्हा विकासखंड के सेमरताल केंद्र में किसान रामायण लाल साहू ने 250 क्विंटल धान बेचा। उन्होंने ऑनलाइन टोकन व्यवस्था और इलेक्ट्रॉनिक मशीन से हो रही तेज व पारदर्शी प्रक्रिया की सराहना की। किसानों ने बताया कि शासन की किसान हितैषी योजनाओं और बढ़े हुए समर्थन मूल्य से उन्हें आर्थिक राहत मिल रही है।इसी केंद्र में पहुंचे अन्य किसानों ने भी धान खरीदी की व्यवस्थाओं पर संतोष जताया। किसानों का कहना है कि 3100 रुपए प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य और प्रति एकड़ 21 क्विंटल खरीदी की व्यवस्था से खेती अब लाभकारी होती जा रही है। शासन की योजनाओं से किसानों में उत्साह और भरोसा बढ़ा है।

Exit mobile version