37.2 C
Bilāspur
Wednesday, April 1, 2026
spot_img

धान खरीदी केन्द्र में तौल में गड़बड़ी की शिकायत विधायक से

धान खरीदी केन्द्र में तौल में गड़बड़ी की शिकायत विधायक से

विधायक के निर्देश पर तहसीलदार ने बहतराई धान खरीदी केन्द्र का किया औचक निरीक्षण

तहसीलदार की जांच में सामने आई गड़बड़ी

सकरी:- धान खरीदी केन्द्र में तौल में गड़बड़ी की शिकायत किसानों ने विधायक से की विधायक ने तहसीलदार को धान खरीदी केन्द्र में जांच करने निर्देशित किया जिसके बाद तहसीलदार बहतराई स्थित धान खरीदी केन्द्र जांच में पहुंचे जहां उन्हें तौल में गड़बड़ी मिली जिस पर तहसीलदार ने समिति प्रबंधक को कड़ी चेतावनी देते हुवे निर्धारित मात्रा में ही धान लेने निर्देशित किया और मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया।

मामला सेवा सहकारी समिति सकरी के धान खरीदी केन्द्र बहतराई का है सोमवार को सकरी नगर स्थित स्थानीय कार्यक्रम में पहुंचे क्षेत्रीय विधायक धर्मजीत सिंह से सकरी के किसान जितेन्द्र तिवारी,आशीष रिंटू तिवारी सहित अन्य किसानों ने बहतराई धान खरीदी केन्द्र के प्रबंधक पर किसानों से निर्धारित चालीस किलो सात सौ ग्राम से अधिक इकतासिल किलो पांच सौ ग्राम धान प्रति बोरा तौल करने की शिकायत की जिस पर विधायक द्वारा सकरी तहसीलदार को शिकायत का जांच कर कार्यवाही करने निर्देशित किया। मंगलवार को सकरी तहसीलदार अश्वनी कंवर बहतराई पहुंचे और तौल हो रहे धान की बोरियों का वजन कराया जहां लगभग हर बोरियों में निर्धारित मात्रा से अधिक वजन मिला। मौके पर ही तहसीलदार ने प्रबंधक नरोत्तम यादव को कड़ी फटकार लगाई और चेतावनी दी की किसानों से तय मात्रा में ही धान लेकर तौल कराना है साथ ही वहा उपस्थित किसानों से भी कहा की अधिक मात्रा में धान लेने पर आप इसकी तत्काल शिकायत हम से करे ।वही जांच में मिली खामियों की जानकारी उच्चाधिकारियों को देने की बात कही। विदित हो की यहां समिति में हर किसान से प्रत्येक बोरी में अधिक वजन लिया जा रहा था इस तरह लाखो रूपये किसानों के गाढ़ी कमाई समिति प्रबंधक के जेब में जा रही थी अब कार्यवाही से किसानों ने राहत की सास ली है।

उठाव नही होने से केंद्रो में जाम है धान :- मिलरो द्वारा धान खरीदी केन्द्रों से धान का उठाव नही करने से परिक्षेत्र के बहतराई, लाखासार, सकर्रा, छतौना, विंध्यासार,पोड़ी सहित अन्य केन्द्र में धान बड़ी संख्या में पड़े हुवे है चुकी एक दो दिन से मौसम खराब होने एवं बारिश के चलते धान के नुकसान की भी संभावना है। ऐसे में अगर धान का जल्द उठाव नही हुआ तो समितियों को आर्थिक नुकसान तो उठाना ही पड़ेगा साथ ही शासन द्वारा खरीदा गया धान भी खराब हो जायेगा।

….. शिकायत मिलने पर बहतराई धान खरीदी केन्द्र का औचक निरीक्षण किया गया जहां मौके पर तौल में गड़बड़ी पाई गई प्रबंधक को कड़ी चेतावनी दी गई है साथ ही मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को भी दी जा रही है किसानों से भी ऐसे मामलो की शिकायत हम से तत्काल करने अपील की गई है ताकि इस पर रोक लगाई जा सके।….. अश्वनी कंवर तहसीलदार सकरी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles