
देवरीखुर्द धान खरीदी केंद्र में अनियमितताओं की पुष्टि होने के बाद सहायक प्रबंधक एवं केंद्र प्रभारी राममनोहर कौशिक को निलंबित कर दिया गया है। जिला कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर जांच कराई गई थी, जिसमें धान खरीदी प्रक्रिया में गंभीर लापरवाही, गैर-मानक वजन और भंडारण में कमी पाई गई।जांच अधिकारी की रिपोर्ट में पाया गया कि उपार्जित धान की गणना व्यवस्था सही नहीं थी, कई बारदानों में मानक वजन नहीं मिला और खाली बारदाना रख-रखाव में भी गड़बड़ी मिली। इन अनियमितताओं को शासन की नीतियों के विपरीत मानते हुए उपायुक्त सहकारिता सीएस जायसवाल ने निलंबन आदेश जारी किया।




