36.8 C
Bilāspur
Tuesday, March 31, 2026
spot_img

धान खरीदी में 6.55 करोड़ की गड़बड़ी, जशपुर में एफआईआर फड़ प्रभारी गिरफ्तार, अन्य आरोपी फरार

जशपुर जिले के तुमला थाना क्षेत्र अंतर्गत कोनपारा धान खरीदी उप केंद्र में खरीफ वर्ष 2024-25 के दौरान 6 करोड़ 55 लाख 26 हजार रुपये की भारी अनियमितता सामने आई है। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित अपेक्स बैंक जशपुर के नोडल अधिकारी की रिपोर्ट पर पुलिस ने खरीदी केंद्र के प्राधिकृत अधिकारी सहित कुल छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।प्रारंभिक जांच में धान खरीदी और परिदान के बीच 20,586.88 क्विंटल धान की कमी पाई गई है।जांच में सामने आया कि उप केंद्र में 1,61,250 क्विंटल धान की खरीदी दर्ज की गई थी, जबकि मिल और संग्रहण केंद्रों को मात्र 1,40,663.12 क्विंटल धान ही भेजा गया। भौतिक सत्यापन में भी कमी की पुष्टि हुई, जिससे प्रति क्विंटल 3100 रुपये की दर से शासन को करोड़ों रुपये की आर्थिक क्षति हुई है। पुलिस ने मामले में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है।कार्रवाई के तहत पुलिस ने फड़ प्रभारी शिशुपाल यादव निवासी झारमुंडा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शेष आरोपियों को भी शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा और मामले में आगे की जांच लगातार जारी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles