Site icon Grand Gumber News

धान खरीदी व्यवस्था से खुश किसान—सेंदरी केंद्र में मिल रहीं बेहतर सुविधाएँ,किसानों ने कहा—सरकार की पारदर्शी व्यवस्था से धान बेचना हुआ आसान

15 नवंबर से शुरू हुई धान खरीदी के बीच जिले के सेंदरी उपार्जन केंद्र में किसान नारायण पटेल ने खरीदी व्यवस्था की सराहना की। उन्होंने कहा कि 3100 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य और सुव्यवस्थित बारदाना, टोकन व तौल व्यवस्था से किसानों को बड़ी राहत मिली है। कर्मचारियों का सहयोगात्मक रवैया होने से उन्हें धान बेचने में किसी तरह की परेशानी नहीं हुई।किसान नारायण पटेल के अनुसार सरकार की योजनाओं व समय-समय पर मिलने वाली सम्मान निधि से खेती अब लाभकारी होने लगी है। जिले में धान खरीदी सुचारू रूप से जारी है और किसानों को उचित मूल्य का भुगतान भी शीघ्र किया जाएगा।

Exit mobile version