Site icon Grand Gumber News

धान खरीदी सीजन: साइबर ठगी से बचाव को लेकर पुलिस का जागरूकता अभियान

साइबर ठग अलग-अलग प्रकार से लोगों को ठगने का प्रयास करते हैं। धान खरीदी के इस मौसम में ठगों द्वारा बिक्री रकम लेने, बोनस राशि देने, केवाईसी और अन्य शासकीय योजनाओं के नाम पर फर्जीवाड़ा किया जा रहा है, जिससे बचाव के लिए बलोदा बाजार भाटापारा पुलिस ने किसानों के लिए जागरूकता अभियान चलाया।

इसके तहत धान खरीदी के सीजन में किसानों को सतर्क किया जा रहा है। पुलिस टीम द्वारा जिले के विभिन्न बैंकों एटीएम ग्राहक सेवा केंद्र आदि में पहुंचकर किसानों को जागरूकता पंपलेट प्रदान किया गया। इस पंपलेट में साइबर ठगी कैसे होता है और उनसे किस प्रकार से सावधान रहकर बचा जा सकता है, इसकी विस्तार से जानकारी दी गई है।

पुलिस ने कहा कि साइबर ठग घटनाओं को अंजाम देने के लिए विभिन्न प्रकार के लोक लुभावना स्कीम वाले प्रलोभन देते हैं जिसमें लॉटरी सिस्टम, बड़ी इनामी राशि, शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने का लालच शामिल रहता है। इससे बचने की सलाह दी गई है।

Exit mobile version