Site icon Grand Gumber News

धान खरीदी से किसानों में खुशी की लहर सरकारी नीतियों से मिल रहा फसल का सही मूल्य

जिले में समर्थन मूल्य पर जारी धान खरीदी अभियान से किसानों की आय में वृद्धि हो रही है और ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है। किसान मिलऊराम साहू ने बताया कि 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर और सरल प्रक्रिया से उन्हें 46 क्विंटल 80 किलो धान बेचने में आसानी हुई।उन्होंने उपार्जन केंद्र की सुविधाओं और ऑनलाइन टोकन प्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि समय पर भुगतान से किसानों का भरोसा बढ़ा है। उन्होंने मुख्यमंत्री और शासन की किसान हितैषी नीतियों के लिए आभार जताया।

Exit mobile version