
जिले में धान खरीदी व्यवस्थित ढंग से शुरू हो गई है और किसान टोकन के बाद बिना किसी परेशानी के धान बेचने पहुंच रहे हैं। गनियारी केंद्र पहुंचे किसानों ने बताया कि इस वर्ष खरीदी प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी है, जिससे लंबी लाइन, बारदाने की कमी और तौल में देरी जैसी समस्याएँ खत्म हुई हैं।ग्राम बेलटुकरी के किसान दयाराम यादव और चोरभट्टी कला के विश्राम प्रसाद कौशिक ने गनियारी केंद्र में कुल 98 क्विंटल धान बेचा। दोनों किसानों के अनुसार इस वर्ष समय पर तौल और बारदाने की पर्याप्त उपलब्धता ने खरीदी को बेहद आसान बना दिया है।किसानों ने कहा कि कृषक उन्नति योजना, पीएम किसान सम्मान निधि, फसल बीमा और किसान क्रेडिट कार्ड जैसी योजनाओं ने खेती को मजबूत आधार दिया है। इन योजनाओं ने न केवल आर्थिक बोझ घटाया, बल्कि आधुनिक खेती अपनाने का आत्मविश्वास भी बढ़ाया है।दयाराम और विश्राम के अनुसार अब योजनाओं का लाभ सीधे खेत और परिवार तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि टोकन से तौल तक पूरी प्रक्रिया पारदर्शी है और सरकार किसानों की जरूरतों को समझकर जमीन पर बेहतर व्यवस्था उपलब्ध करा रही है।
