Site icon Grand Gumber News

धान संग्रहण केन्द्र कोटा, बिल्हा, मोपका और सेमरताल के अकुशल दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी भुगतान राशि की मांग के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे।

धान संग्रहण केंद्र: सेमरताल मोपका, बिल्हा, कोटा में विगत कई वर्षो से कार्यरत अकुशल दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर अपनी मांग को रखते हुए कहा कि पिछले 10 महीने से हमें वेतन भुगतान नहीं किया जा रहा है. जिसके कारण हमारी अर्थिक स्थिति दयनीय हो गयी है।

हमारे बुजुर्ग माता पिता का स्वास्थ्य खराब रहता है जिसका हम उचित इलाज कराने में भी सक्षम नहीं है और ना ही बच्चों के स्कूल की फीस समय से पट पा रहीं हैं। परिवार का पालन पोषण करना बहुत मुश्किल हो गया है आज की स्थिति में हमें कर्ज लेकर जीवन गुजारा करना पड़ रहा है।

Exit mobile version