Site icon Grand Gumber News

धारदार चाकू लहराकर लोगों को डरा रहा था आरोपी, सरकंडा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर किया गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से चाकू बरामद, आर्म्स एक्ट के तहत भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

सरकंडा थाना क्षेत्र के अरविंद नगर जोरापारा में धारदार चाकू लहराकर लोगों को डरा-धमकाने और अशांति फैलाने वाले आरोपी दिनेश लालवानी को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया।आरोपी लोहे का चाकू लेकर राहगीरों में दहशत फैला रहा था। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निलेश पांडेय की टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र जायसवाल और सीएसपी सरकंडा सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया।न्यायालय ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।पुलिस ने कहा है कि शांति भंग करने और दहशत फैलाने वाले असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़ी निगरानी रखी जा रही है। इस कार्रवाई से क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली है।

Exit mobile version