27.9 C
Bilāspur
Tuesday, March 31, 2026
spot_img

धार्मिक प्रवचन में उमड़ी भीड़ बनी चोरों का मौका जया किशोरी कार्यक्रम में महिला के गले से सोने की चेन चोरी

बिलासपुर में धार्मिक प्रवचन कार्यक्रम के दौरान महिला के गले से सोने की चेन चोरी होने का मामला सामने आया है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मिनोचा कॉलोनी में आयोजित प्रसिद्ध कथावाचक जया किशोरी के प्रवचन कार्यक्रम में शामिल होने आई महिला भीड़ का शिकार बन गई। पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पीड़िता प्रेमलता यादव, निवासी वैष्णवी विहार कॉलोनी उसलापुर बीते दिन अपनी बहन आशा यादव के साथ प्रवचन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची थीं। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद शाम करीब 7 बजे दोनों सड़क किनारे चाय स्टॉल पर चाय पीने गईं, तभी यह घटना हुई।पीड़िता के अनुसार भीड़ का फायदा उठाकर एक अज्ञात महिला ने उनके गले से करीब डेढ़ तोला वजनी सोने की चेन चोरी कर ली। उन्हें गले में खिंचाव महसूस हुआ, लेकिन अधिक भीड़ होने के कारण तत्काल कुछ समझ नहीं सकीं। वहीं उनकी बहन ने एक संदिग्ध महिला को टकराते हुए देखा, जो घटना के तुरंत बाद मौके से फरार हो गई।चोरी गई सोने की चेन की कीमत करीब 90 हजार रुपये बताई जा रही है। सिविल लाइन पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता के तहत अज्ञात महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के आधार पर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद धार्मिक और भीड़भाड़ वाले आयोजनों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles