Site icon Grand Gumber News

धार्मिक भावनाएं आहत करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार पामगढ़ पुलिस ने पूर्व प्राचार्य को भेजा न्यायिक रिमांड पर

जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर हिंदू देवी-देवताओं के विरुद्ध अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप है।पुलिस के अनुसार स्वामी आत्मानंद स्कूल डोंगाकोहरौद के पूर्व प्रभारी प्राचार्य कुंज किशोर सतनामी द्वारा छात्रों के सामने की गई टिप्पणी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। मामले में थाना पामगढ़ में बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया।प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी कुंज किशोर सतनामी निवासी वार्ड 6 पामगढ़ को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जुर्म स्वीकार करने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर 15 दिसंबर को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

Exit mobile version