Site icon Grand Gumber News

धूल पंचमी के दिन बिलासपुर के पत्रकारों ने किया प्रेस ट्रस्ट भवन में महामूर्ख सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन।

होली के बाद पड़ने वाला मुख्य त्योहार धूल पंचमी शनिवार को प्रदेश भर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शहरों की अपेक्षा ग्रामीण क्षेत्रों में ज़्यादा उत्साह से मनाए जाने वाले धूलपंचमी का चलन धीरे-धीरे कम होता जा रहा है।

इस परम्परा को पुनः जिवित करने के उद्देश्य से आज बिलासपुर के पत्रकारों ने महामूर्ख सम्मेलन का आयोजन किया। प्रेस ट्रस्ट भवन में आयोजित इस सम्मेलन में हंसी ठिठोली कर गुलाल के साथ पत्रकारो ने धूल पंचमी का त्योहार मनाया। सम्मेलन में उपस्थित अतिथियों को “भोकवानंद” “मूर्ख बादशाह” और “महामूर्ख अधिराज” की उपाधि से सम्मानित किया गया।

Exit mobile version