
बिलासपुर :- उच्च न्यायालय परिसर बोरी, बिलासपुर में न्यायिक अधिकारियों के लिए बने नवीन H-टाइप आवास समूह का लोकार्पण मुख्य न्यायाधीश श्री एस. सैम्सन सिंह ने किया। इस दौरान 80 आवासों की चाबी अधिकारियों को सौंपी गई।कार्यक्रम में न्यायमूर्ति नरेंद्र कुमार व्यास, न्यायमूर्ति नरेश कुमार चंद्रवंशी, न्यायमूर्ति दीपक कुमार तिवारी समेत अन्य न्यायाधीश और अधिकारी उपस्थित रहे।मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि नजदीक में आवास सुविधा मिलने से कर्मचारियों की कार्यकुशलता और न्यायिक कार्यवाही की गति बढ़ेगी।नवनिर्मित कॉलोनी में बेडरूम, किचन, मल्टीपरपज हाल, यूटिलिटी और पार्किंग की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।कुल 5671.06 लाख रुपए की लागत से तैयार इस कॉलोनी में आधुनिक सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है।मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि न्यायिक अधोसंरचना के विकास के लिए लगातार प्रयास जारी हैं। इस परियोजना से न्यायिक अधिकारियों और कर्मचारियों को बड़ी राहत मिलेगी।




