Site icon Grand Gumber News

नई कंपोजिट बिल्डिंग की लिफ्ट खराब होने से 300 से अधिक कार्यकारी परेशान।

नई कंपोजिट बिल्डिंग की लिफ्ट फिर से बंद हो गई 23 विभागों वाली इस बिल्डिंग में 300 से अधिक पुरुष एवं कर्मचारी काम करते हैं। तीन मंजिला इमारत के लिए लिफ्ट की सुविधा लोगों को राहत देती थी लेकिन आए दिन लिफ्ट बंद होने से लोगों की परेशानियां बढ़ गई है, सबसे ज्यादा परेशानी तीसरी मंजिल में काम करने वाले कर्मचारी एवं वहां काम से आने वाले लोगों को हो रही है।

सरकारी बिल्डिंगों की हालत बेहाल नजर आ रही है, जहां हमेशा देखा जाता है कि लिफ्ट की समस्या बनी होती है इससे पहले कई महीनो तक नगर निगम में लिफ्ट की समस्या से लोग जूझ रहे थे इसके बाद अब नई कंपोजिट बिल्डिंग में पिछले एक महीने से लिफ्ट बंद पड़ी है। बंद लिफ्ट को चालू करवाने की जिम्मेदारी शायद अभी किसी को मिली नहीं है, इसलिए लोगों को मजबूरी में तीसरी मंजिल पर सीढ़ी से जाना पड़ रहा है, जिससे खासकर बुजुर्ग लोगों को ज्यादा परेशानी हो रही है। अब देखना यह है कि नई कंपोजिट बिल्डिंग की लिफ्ट कब चालू होती है। या इसी तरह लोग लिफ्ट की सुविधा से वंचित रहेंगे।

Exit mobile version