नई कार्यकारणी की गठन उद्योगों को बढ़ावा देने के साथ उद्योगों को हो रही समस्या को दूर करने के लिए लघु उद्योग भारती पिछले काफी समय से कम कर रही है.
समिति के द्वारा उद्योगों को में व्याप्त समस्या को दूर करने के लिए लगातार जनप्रतिनिधियों जिला प्रशासन और शासकीय स्तर पर बात कर इन्हें दूर करने की पहल की जाती है इसी कड़ी में लघु उद्योग भारतीय बिलासपुर इकाई के नई कार्यकारिणी का गठन गुरुवार को संपन्न हुआ इस मौके पर संयोजक के रूप में महेश अग्रवाल अध्यक्ष के रूप में प्रमोद अग्रवाल उपाध्यक्ष किशोर पटेल सचिव शरद कुमार गुप्ता सहसचिव राजीव अग्रवाल कोषाध्यक्ष हनुमान अग्रवाल युवा टीम प्रमुख विकास भानुशाली और पालक के रूप में श्री पुरुषोत्तम को जिम्मेदारी दी गई अब यहां नई कार्यकारणी लघु उद्योग भारतीय बिलासपुर इकाई को आगे ले जाकर संगठन के विस्तार की दिशा में प्रयास करेगी इसके अलावा आगामी 1 महीने के अंदर संगठन में नए सदस्यों को भी जोड़ा जाएगा जिससे समिति का विस्तार हो सके तो वही समिति के पदाधिकारी अब उद्योगों की समस्याओं को दूर करने के लिए भी पहल कर जिला प्रशासन और शासन स्तर पर बात कर उनकी समस्या का समाधान करने अग्रणी भी होंगे नई कार्य करने की गठन पर सभी ने नवयुक्त पदाधिकारी को शुभकामनाएं दी।







