Site icon Grand Gumber News

नकली क्राइम ब्रांच ने की 1.30 करोड़ की लूट, आरोप लगाने वाला खुद संदेह के घेरे में।

थाना सिरगिट्टी अंतर्गत लूट की एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है। जिसमें कुछ लोग खुद को क्राइम ब्रांच वाला बताकर पुजारी के घर से रूपयों से भरे बक्से को लूट कर चलते बने। इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है, वहीं पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

थाना सिरगिट्टी अंतर्गत बन्नाक चौक के समीप उस समय अफरा तफरी का माहौल बन गया। जब यहां निवासरत पुजारी कृष्ण कुमार मिश्रा के घर पर 5 से 6 लोग खुद को क्राइम ब्रांच वाले बताकर प्रवेश किये और घर में रखे रुपयों से भरे पेटी को अपने साथ लेकर चलते बने। इसकी शिकायत पुजारी ने खुद थाना सिरगिट्टी पहुंचकर पुलिस से की है पुलिस के पूछताछ में कृष्ण कुमार मिश्रा ने बताया कि सकरी निवासी विद्या प्रकाश पांडे शासकीय बैंक के रिटायर्ड मैनेजर है। वे अपना कहीं जमीन बेचकर उनके घर पर रुपयों से भरे तकरीबन 1 करोड़ 30 लाख रुपये का बॉक्स लाकर दिए थे।

पुजारी की गैर उपस्थिति में आधे दर्जन लोग उनके घर पहुंचे और खुद को क्राइम ब्रांच का होना बताते हुए उनके घर पर रखे रूपयों से भरे बक्से को अपने साथ लेकर चलते बने। जैसे ही इसकी जानकारी पुजारी कृष्ण कुमार मिश्रा के दोस्त विद्या प्रकाश पांडे को पड़ी, उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।वे भागते दौड़ते पुजारी के घर पहुंचे और फिर इसके बाद दोनों मिलकर थाना सिरगिट्टी पहुंचे और इस पूरे मामले की जानकारी दी।

बहरहाल पुलिस को इस पूरे मामले में पुजारी कृष्ण कुमार मिश्रा के ऊपर ही संदेह है। इसलिए इस घटना को संदेहास्पद मानकर पुलिस ने पुजारी और उनके घर वालों को थाने पर ही बैठा दिया है। इसके साथ ही पुलिस घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही वे इस मामले का पर्दाफाश कर लेंगे।

Exit mobile version