Site icon Grand Gumber News

नकली क्राइम ब्रांच बनकर पुजारी के घर से लूटे 1 करोड़ 30 लाख रुपए, सीसीटीवी में कैद होने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली।

थाना सिरगिट्टी अंतर्गत एक पुजारी के घर से एक करोड़ 30 लाख रुपए के लूटपाट के मामले में पुलिस के हाथ अब भी खाली नजर आ रहे हैं। पुलिस ने बीते दिनो तो इस घटना को संदेहास्पद मानकर पुजारी और उसके घर वालों को ही थाने में पूछताछ के लिए बैठा लिया था।

इस पूरे मामले में गौर करने वाली बात यह है कि थाना सिरगिट्टी से चंद कदमों की दूरी पर बन्नाक चौक है और यही आसपास ही पुजारी कृष्ण कुमार मिश्रा का घर है जहां एक सफेद कलर की स्कॉर्पियो में तकरीबन आधे दर्जन लोग उनके घर पहुंचते हैं और खुद को क्राइम ब्रांच के कर्मचारी बता कर उनके घर पेटी पर रखे एक करोड़ 30 लाख रुपए अपने साथ लेकर चले जाते हैं।

पुजारी एवं पुलिस के मुताबिक सकरी निवासी रिटायर्ड बैंक मैनेजर विद्या पांडे ने अपनी जमीन बेचकर अपने परिचित पुजारी कृष्ण कुमार मिश्रा के घर पैसा रखवाया था जिसे अजीबोगरीब तरीके से कुछ लोग क्राइम ब्रांच का होना बताकर पैसे लेकर भाग जाते हैं। इस पूरी घटना को हुए 72 घंटे से भी ज्यादा हो चुके हैं लेकिन गौर करने वाली बात यह है कि नकली क्राइम ब्रांच के पहुंच से भी सिरगिट्टी पुलिस एवं विशेष टीम कोसों दूर है। पुलिस को सीसीटीवी में कार नजर आई है जो मुंगेली की है, जिसके रूपए है उनका एक बेटा मुंगेली में काम करता है, उसे भी संदेह से परे नहीं माना जा रहा है।

Exit mobile version