Site icon Grand Gumber News

नकली नोट तस्करी का भंडाफोड़, पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, लगभग पौने दो लाख रुपए के नकली नोट का हुआ भंडाफोड़

सक्ती और तेलंगाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार, 1.70 लाख के नकली नोट बरामद सक्ति जिले की पुलिस ने तेलंगाना पुलिस के साथ मिलकर नकली नोट खपाने वाले गिरोह का बड़ा खुलासा किया है। संयुक्त कार्रवाई में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके कब्जे से 1 लाख 70 हजार रुपये के नकली नोट बरामद किए गए हैं।तेलंगाना के कामारेड्डी पुलिस ने पहले सिद्धा गौड़ नामक आरोपी को पकड़ा था। उसकी निशानदेही पर पता चला कि कोलकाता के सौरव डे, नारायण भगत और बिहार के रसीद अहमद मिलकर कंप्यूटर, कलर प्रिंटर और जेके बॉन्ड पेपर से नकली नोट छापकर फेसबुक के जरिए अलग-अलग राज्यों में खपा रहे थे। तीनों अपराधियों को तेलंगाना पुलिस ने न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।जांच में सामने आया कि छत्तीसगढ़ में नकली नोट खपाने की जिम्मेदारी सक्ती जिले के आरोपी नंदलाल जांगड़े, छतराम आदित्य और इनके रिश्तेदार मनहरण उर्फ सोहन लहरे को दी गई थी। पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने 40 हजार रुपये में 2 लाख नकली नोट खरीदने और उनमें से 30 हजार रुपये विभिन्न स्थानों पर खपा देने की बात स्वीकार की।पुलिस ने मनहरण लहरे के कब्जे से 1 लाख 70 हजार रुपये के नकली नोट बरामद कर तीनों को गिरफ्तार किया। पूरा प्रकरण आगे की कार्रवाई के लिए तेलंगाना पुलिस को सौंप दिया गया है।

Exit mobile version